फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश हत्याकांड का चौथा आरोपी हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सदर पुलिस ने आकाश हत्याकांड में शामिल चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गांव तिगड़ाना वासी सतीश ने मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

सतीश ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा आकाश एक मोबाइल कंपनी में काम करता है। गांव मिताथल की रिटेलर की दुकान पर उसके बेटे का आना-जाना था। उसके बेटे आकाश की गांव मिताथल निवासी एक लड़की के साथ बातचीत होती थी। उसी लड़की ने 29 जुलाई की सुबह आकाश को फोन कर अपने घर बुलाया था। इसी दौरान लड़की के परिजनों ने उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। जिसमें लगी चोटों की वजह से उसके बेटे ने रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस संबंध में आकाश के पिता सतीश कुमार की शिकायत पर सदर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। सदर पुलिस थाना एसएचओ विद्यानंद की टीम ने आकाश हत्याकांड के चौथे आरोपी को भीम स्टेडियम से गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान मनजीत वासी मिताथल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस दौरान उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें