भिवानी। थाना सदर पुलिस ने अपनी ही ससुराल में जाकर पत्नी को जान से मारने की धमकी देने व हवाई फायर करने के मामले अभियोग में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शिव निवासी नया बाजार भिवानी के रूप में हुई है। थाना सदर भिवानी के अंतर्गत गांव में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अक्टूबर 2024 की रात को उसका पति अपने अन्य दोस्तों के साथ उसके घर पर आया था। उसने पति ने उसे जान से मारने की धमकी देकर हवाई फायर की गई थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर भिवानी के उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने अभियोग में चौथे आरोपी को नया बाजार भिवानी से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।