भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में 20 से 22 मार्च तक ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी सर्कल कबड्डी चैंपियनशिप आयोजित करवाई गई। इसमें गांव मिताथल के विकास, आदेश सिवाच, नितेश व हितेश कुमार ने सीबीएलयू की टीम में खेलते हुए कांस्य पदक जीता। रविवार को गांव मिताथल में उनका सम्मान समारोह हुआ।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अर्जुन व द्रोणाचार्य अवॉडी अशन कुमार सांगवान ने शिरकत की। बतौर विशिष्ट अतिथि सरपंच प्रतिनिधि नरेश सिवाच, चतर सिंह पहलवान, विकास लेफ्टीडेंट, एसडीओ नरेंद्र कुमार, पूर्व सरपंच जयवीर सिंह, मास्टर नीर कुमार, पूर्व पंच उमेद सिंह, जगदीश सिवाच, राजेंद्र शास्त्री, महावीर उर्फ पोलू, सुखबीर गोताखोर, रामकिशन पूर्व सरपंच आदमपुर पहुंचे। समारोह की अध्यक्षता भिवानी कबड्डी कोच संजय कुमार ने की। कोच के मार्गदर्शन में ही सीबीएलयू की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। समारोह में मंच का संचालन मास्टर सुभाष व प्रधान अशोक सिवाच ने किया।
मुख्य अतिथि अशन कुमार सांगवान ने कहा कि कबड्डी हमें अनुशासित रहने के साथ आपसी समरसता बनाए रखने की भी सीख देता है। कबड्डी हमें शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है। क्योंकि इसमें हमें अपने शारीरिक अंगों में स्फूर्ति बनाए रखने के साथ ध्यान को एकाग्र रखने की आवश्यकता होती है। सांगवान ने कहा कि खिलाड़ियों के सम्मान से सिर्फ पदक विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन नहीं होता, बल्कि अन्य युवाओं को भी खेलों में भागीदारी करने की सीख मिलती है। युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों का त्याग कर, खेलों की तरफ रूझान करें। इस मौके पर रमेश कमांडो, रमेश धनाना, रमेश फौजी महम, मास्टर राजपाल, भल्ले राम, सोनू सिवाच, प्रेम सिंह इंस्पेक्टर हरियाणा रोडवेज, सूबे दूधिया मौजूद रहे।