फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चार जिला पार्षदों ने की किरण चौधरी से मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला परिषद में चेयरपर्सन बनाने को लेकर जोड़तोड़ की राजनीति तेज हो गई है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस खेमे ने भी पार्षदों से मुलाकात शुरू कर दी है। चार जिला पार्षदों ने कांग्रेस नेता किरण चौधरी से मुलाकात की। इससे पहले कृषि मंत्री ने जिला पार्षदों को अपने यहां चाय पर बुलाकर चेयरपर्सन को लेकर गुफ्तगू की थी।
विज्ञापन

भिवानी जिला परिषद चार सदस्यों ने शनिवार को पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री किरण चौधरी से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। किरण चौधरी से मुलाकात करने वालों में राज सिंह राजा ढाणी माहू, रामनिवास पटवारी मिरान, राजबाला सरल व सुनील देवी चैहड़ कलां शामिल थे। इस अवसर पर किरण चौधरी ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को जनता बहुत उम्मीद और विश्वास से चुनकर भेजती है। ऐसे में उनका दायित्व बनता है कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें और अपने अपने गांव, क्षेत्र व वार्ड का संपूर्ण विकास करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी जिला परिषद सदस्यों को ऐसे व्यक्ति को अपना अध्यक्ष चुनना चाहिए जो कि जाति, पाति व पार्टी बाजी से ऊपर उठकर विकास को तरजीह दे। किरण चौधरी ने कहा कि विकास की राह में वे सभी पंचायती राज प्रतिनिधियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी और जनता के भले के लिए हमेशा तैयार रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें