फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष सांसद बृजभूषण 27 को भिवानी आएंगे

Mon, 25 Sep 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं केसरगंज लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह 27 सितंबर को भिवानी जिले के गांव नौरंगाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आएंगे। फिलहाल बृजभूषण शरण सिंह सांसद के हेलीकॉप्टर से गांव में पहुंचने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई है वहीं आयोजकों द्वारा गांव में हेलीपैड भी तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल गांव नौरंगाबाद निवासी जबर सिंह ने बताया कि उनके यहां पारिवारिक कार्यक्रम है। जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। सांसद का हेलीकॉप्टर भी दिल्ली के रोहिणी स्थित हेलीपैड से सुबह 11 बजे चलेगा जिसकी गांव नौरंगाबाद के बाबा धर्मनाथ मंदिर परिसर में बनाए जाने वाले हैलीपैड पर लैंडिंग होगी। जिसके बाद दो बजे हेलीकॉप्टर से ही बृजभूषण शरण सिंह की वापसी होगी। भिवानी के गांव नौरंगाबाद के उनके कार्यक्रम को लेकर सांसद ने अपने सांसद लेटर हेड पर जिला प्रशासन से उनके हेलीकॉप्टर के यहां लैंडिंग की अनुमति भी मांगी गई है। बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह को सांसद के तौर पर जेड सुरक्षा मिली हुई है वहीं केंद्र सरकार की तरफ से भी उन्हें वाई सुरक्षा मुहैया कराई हुई है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह के भिवानी जिले के गांव नौरंगाबाद आगमन को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक सुरक्षा ब्रांच के पास भी उनके भिवानी आगमन के कार्यक्रम को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें