फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तीसरी बार सरकार ने नियमित कर दी प्रदेश की कई अनधिकृत कॉलोनी, भिवानी का नहीं आया नंबर

Fri, 15 Dec 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​शहर का ड्रोन द्वारा लिया गया चित्र । आर्काइव
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा में तीसरी बार मुख्यमंत्री ने अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने का ऐलान कर दिया। मगर इसमें भिवानी का नंबर नहीं आया। हालांकि इस बार भी मसौदा मुख्यालय देरी से पहुंचा। इसके बाद अधिकृत होने वाली कॉलोनियों में भिवानी का नाम नहीं आया।
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद की ओर से 26 अनधिकृत कॉलोनियों के मसौदे को मुख्यालय भेजा हुआ है। इसमें अब कोई अड़चन तो नहीं बताई गई हैं, मगर मामला देरी से जरूर चल रहा है। भिवानी शहर के 31 वार्डाें में 53 अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किए जाने की कवायद है। मगर इसमें से 26 कॉलोनियों के मानक ही पूरे कर मुख्यालय भेजे गए हैं। हालांकि अन्य कॉलोनियों की खामियां भी अब दूर कराई जा रही हैं।
पिछले एक दशक से भिवानी शहर का दायरा बढ़ा है। शहरी दायरे के 31 वार्डों की सीमाओं की भी नई हदबंदी के बाद विस्तार हुआ है। कई कॉलोनियां तो इतनी बड़ी हैं कि उन्हें नगर परिषद ने एक्सटेंशन कॉलोनी के रूप में अधिकृत किया है। अधिकृत कॉलोनियों के आसपास कॉफी नई कॉलोनियां भी अब विकसित हो गई हैं। इनमें आबादी भी अब काफी है। जहां रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं की दरकार है। हालांकि अनधिकृत कॉलोनियों में डी प्लान के तहत बिजली, पानी और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं, मगर नगर परिषद की हद में शामिल होने के बाद इनमें काफी कार्य नगर परिषद अपने खुद के बजट से करा पाएगी।
विज्ञापन



शहर की इन कॉलोनियों को है अधिकृत कराने की दरकार
शहर के राजीव कॉलोनी, सिटी स्टेशन का क्षेत्र, लोहारू रोड का उत्तम नगर टिब्बा बस्ती, नई बस्ती, डाबर कॉलोनी तोशाम बाईपास का क्षेत्र, हांसी रोड की देव नगर कॉलोनी, जिला जेल के आसपास की कॉलोनी, कोंट रोड डाग फार्म क्षेत्र की कॉलोनी, रोहतक रोड की न्यू डिफेंस कॉलोनी, बैंक कॉलोनी हुन्नामल प्याऊ का क्षेत्र शामिल है।

भिवानी नगर परिषद की हद में आने वाली अनधिकृत कॉलोनियों के मसौदे में अब किसी तरह की कोई तकनीकी दिक्कत नहीं है। सरकार ने उन कॉलोनियों को मंजूरी दी है, जिनके मसौदे करीब तीन से चार माह पहले जा चुके हैं। अगर भिवानी की कॉलोनियों में आब्जेक्शन नहीं लगती तो शायद ये कॉलोनियां भी अधिकृत हो जाती। अब जल्द ही सरकार भिवानी की कॉलोनियों को भी नियमित करेगी। इसके लिए पूरी कोशिश है।
विज्ञापन

-भवानी प्रताप सिंह, चेयर पर्सन प्रतिनिधि नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें