फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मिलावट मिठाइयों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Thu, 24 Oct 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तोशाम में रसगुल्ला फैक्ट्री का निरीक्षण करते खादय सुरक्षा अ​धिकारी।
विज्ञापन
भिवानी। त्योहारी सीजन के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में मिठाइयां बनाने का कारोबार तेजी पकड़ रहा है। ऐसे में उनमें मिलावट होने की भी आशंका रहती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने ऐसे में अपनी निगरानी भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

विभाग ने आम लोगों से भी अपने आसपास बन रही मिलावटी मिठाइयों के संबंध में हेल्पलाइन नंबर 1800-11-2100 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की जा रही है। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने बुधवार को तोशाम क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान एक रसगुल्ला फैक्टरी सहित दो अन्य मिष्ठान भंडारों से मिठाइयों व खोया के चार सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
बता दें कि इस समय देश के सबसे बड़े त्योहार दिवाली के दौरान मिलावटी मिठाइयों के कारोबार की आशंका है। लोगों और विभाग की नजरों से बचने के लिए शातिर लोग दूर इराज के इलाकों या फिर गांवों में ऐसा कारोबार चला रहे हैं। जहां आसानी से मिलावटी मिठाइयां तैयार कराई जा सकें। हाल ही में गांव बामला में भी एक फैक्टरी सामने आई थी, जिसके अंदर मिल्क केक तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन

इसके अलावा बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा की टीम तोशाम क्षेत्र में पहुंची। जहां एक रसगुल्ला फैक्टरी का भी निरीक्षण किया गया। फैक्टरी लाइसेंस लेकर संचालित की जा रही थी। इसके अंदर रसगुल्ला निर्माण व उसकी गुणवत्ता का भी टीम ने जायजा लिया। वहीं फैक्टरी के अंदर से रसगुल्ला के सैंपल सील किए गए। इसी के साथ तोशाम क्षेत्र में भी दो मिष्ठान भंडारों से खोया, मिल्क केक, बर्फी, फीका खोया के सैंपल लेकर सील किए गए। जिन्हें जांच के लिए विभागीय लैब में भेजा जाएगा।

वर्सन:::
त्योहार के दौरान मिलावटी मिठाइयों की बिक्री की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है। इसी को लेकर टीम लगातार निरीक्षण कर मिठाइयों के सैंपल की जांच करा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर इस तरह का कारोबार कर रहे हैं, ऐसे मामलों में लोगों से भी अपील की जा रही है कि अपने आसपास इस तरह की गतिविधियों की शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं। टीम लगातार मिठाइयों व खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता जांच के लिए छापा मारकर सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने पर ही संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. पुनीत शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें