फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर: नागरिक अस्पताल की ओपीडी में दिव्यांग व बुजुर्ग मरीजों के लिए रखवाई पांच व्हीलचेयर

विज्ञापन
ओपीडी में व्हीलचेयर पर बैठकर ईलाज करवाने पहुंचा बुजुर्ग। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में पिछले कई दिनों से दिव्यांग व बुजुर्ग मरीजों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा नहीं थी। इसके कारण उपचार के लिए आने वाले मरीजों को उनके तीमारदार गोद में उठाकर चेकअप करवा रहे थे या फिर वे दीवार का सहारा लेकर ओपीडी और लैब पहुंच रहे थे। इस मुद्दे को अमर उजाला ने 12 नवंबर से अंक में टूटी पड़ीं व्हीलचेयर, गोद में उठा बुजुर्ग व दिव्यांग का उपचार करा रहे तीमारदार शीर्षक से प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ओपीडी में पांच व्हीलचेयर की व्यवस्था करवाई है। वहीं तीन स्ट्रेचर भी रखवाए हैं, ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हों।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में रोजाना औसतन 1200 से 1300 मरीज आते हैं, जिनमें से करीब 350 से 400 मरीज बुजुर्ग व दिव्यांग होते हैं। इन मरीजों को व्हीलचेयर व स्ट्रेचर की आवश्यकता पड़ती है। अस्पताल की ओपीडी में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर तो दिए थे मगर उनमें किसी का टायर टूट गया तो किसी में लोहे का पाइप। इसकी वजह से उन्हें एक कोने में रखवा दिया था। मरीजों को हो रही परेशान की खबर प्रकाशित होने के बाद व्हीलचेयर को ठीक करवाया गया और मरीजों के लिए व्यवस्था करवाई गई।
अस्पताल के आपातकालीन विभाग और वार्डों में पहले से ही व्हीलचेयर व स्ट्रेचर की अलग से व्यवस्था की हुई है। ओपीडी में भी व्हीलचेयर व स्ट्रेचर थे मगर किन्हीं कारणों से वे क्षतिग्रस्त हो गए। मामला संज्ञान में होते ही उन्हें दुरुस्त करवा दिया है, ताकि मरीजों को सुविधा मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एडविन, प्रधान चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें