फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गोवध के मामले में तीन आरोपियों पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित

Mon, 27 Feb 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस ने गोवध कर उनका मांस सप्लाई करने के मामले में तीन आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला संभल में थाना नखासा निवासी बिलाल, दानिश उर्फ मसूद व जिला अमरोहा निवासी बुलन के रूप में हुई है। आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता (हेड कांस्टेबल) अभिषेक यादव ने बताया कि उक्त तीनों आरोपियों पर सिटी थाना में गोवंश संरक्षण व गोसंवर्द्धन के तहत केस दर्ज है। उक्त आरोपी अन्य साथियों के साथ मिलकर गोवंश की हत्या कर उसके मांस को जिले से बाहर सप्लाई करते थे। इस मामले में पुलिस ने नदीम, इरफान, अर्जुन व मोसिन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसी मामले के तहत अन्य आरोपियों पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। इनके बारे में नागरिक थाना शहर भिवानी के प्रबंधक निरीक्षक बलदेव सिंह के नंबर 88140-11410, सुरक्षा शाखा इंचार्ज के नंबर 88140-11425, इंचार्ज सीआईए प्रथम के नंबर 88140- 11408, इंचार्ज सीआईए स्टाफ-2 के 88140-11478 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें