फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के पांच नए मरीज मिले, जिले में 23 सक्रिय मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार ही बढ़ती जा रही है। मंगलवार को कोरोना के पांच नए सक्रिय मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 23 हो गई है। जिले के कोरोना संक्रमित 23 मरीजों में से 15 मरीज ग्रामीण और आठ शहरी क्षेत्र से है। इनमें से 22 मरीज होम आइसोलेट है, जोकि एक अस्पताल में दाखिल है। मंगलवार को जांच के 530 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे है। जांच के 267 सैंपल की रिपोर्ट पहले से लंबित है। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने नागरिकों से मास्क और उचित सामुदायिक दूरी नियम का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें