फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पांच पार्षद हुए कांग्रेस में शामिल

Tue, 28 Mar 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 कांग्रेस की विधायक किरण चौधरी व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी से मिलने पहुंचे नगर पार्षद। 
विज्ञापन
भिवानी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भिवानी प्रवास से पहले भाजपा को भिवानी में झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्लू भट्ट के साथ नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं नगर पार्षद प्रदीप कौशिक समेत पांच पार्षदों ने भाजपा छोड़कर नई दिल्ली में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं विधायक किरण चौधरी व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के समक्ष कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन

विधायक किरण चौधरी ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए सभी नगर पार्षदों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। वार्ड 20 के पार्षद प्रदीप कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी वर्गों को पूरा मान सम्मान मिलता है। आम आदमी की आवाज को भाजपा की सरकार दबाने का कार्य कर रही है। कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर ही उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की है। कांग्रेस में शामिल होने वालों में जयबीर सिंह रंगा पार्षद वार्ड 14, वार्ड 13 की पार्षद कमलेश और उनके पति मदन लाल तंवर, अनिल मास्टर पार्षद वार्ड 16, वार्ड 5 से पार्षद एडवोकेट अंकुर कौशिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें