फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पहले कोर्ट में फिर घर के बाहर वायुसेना के सार्जेंट पर किया हमला

Fri, 24 Feb 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भारतीय वायुसेना में कार्यरत जवान पर पहले कोर्ट रूम के बाहर और इस घटना के अगले दिन घर के बाहर हमला करने का मामला सामने आया है। घायल जवान को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया और इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। घायल जवान ने अपनी जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन

इस घटना में घायल उमेश ने बताया कि वह भिवानी में एमसी कॉलोनी निवासी है। वे दो भाई बहन है और दोनों शादीशुदा है। वह पिछले 17 सालों से भारतीय वायुसेना में कार्यरत है। फिलहाल वह ग्वालियर में भारतीय वायुसेना में सार्जेंट के पद पर कार्यरत है। उसकी करीब पांच साल पहले दिल्ली निवासी महिला के साथ शादी हुई थी। लेकिन पिछले करीब तीन साल अपनी पत्नी के साथ अनबन है। इसी को लेकर उसने करीब डेढ़ साल पहले कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी कर रखी है। इसी सिलसिले में वह 21 फरवरी को दिल्ली रोहिणी कोर्ट में तारीख पर गया था। उस दिन जब वह कोर्ट रूम से बाहर आया तो एक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की। मौके पर उसके साथ वकील व उसने उक्त व्यक्ति को प्रशांत विहार पुलिस को सौंप दिया। और उक्त व्यक्ति के खिलाफ इस संबंध में कार्रवाई के लिए शिकायत दी। इसके बाद वह अपने घर भिवानी आ गया। 22 फरवरी को वह दोपहर करीब डेढ़ बजे भिवानी के नागरिक अस्पताल से अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसकी पत्नी, उसका ससुर, साला व अन्य पांच-छह व्यक्तियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। उक्त लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पड़ोसियों ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। घायल को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। इस संबंध में घायल ने बीटीएम चौकी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गए हैं। जवान ने बताया कि उसे अपनी जान का खतरा है और ये दोनों घटनाओं को अंजाम, उसकी पत्नी के साथ अनबन व रुपये ऐंठने के कारण दी गई है। पुलिस इस मामले की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें