फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शादी समारोह में फायरिंग, मामा व भांजे को लगी गोली

Mon, 04 Mar 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। गांव पिंजोखरा में शादी से खाना खाकर लौट रहे पिंजोखरा निवासी युवक पर रंजिश के चलते फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में भात भरने आए मामा और भांजे गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सचिन की शिकायत पर पिंजोखरा के ही विकास उर्फ काशी सहित चार अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी ने तीन गोलियां चलाई थीं।
विज्ञापन

पिंजोखरा निवासी सचिन गांव में ही बलजीत के बच्चों की शादी में खाना खाकर अपने घर जा रहा था। सचिन कुछ ही दूर ही निकला था कि इतनी देर में एक गाड़ी आई। इसमें विकास उर्फ काशी सहित पांच युवक सवार थे। आरोपियों ने आते ही सचिन से गालीगलौज करनी शुरू कर दी। सचिन डरकर वापस शादी वाले घर में घुस गया। आरोपी विकास उर्फ काशी सहित पांच युवक उसके पीछे-पीछे शादी वाले घर में घुस गए। लोगों ने विरोध किया तो गोलियां चला दीं। गोली पिंजोखरा निवासी गुलशन व अपनी बहन के यहां भात भरने आए चिडौद निवासी श्रवण को लगी। गोली लगने के बाद दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने हत्या करने के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तोशाम पुलिस थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें