फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 26 जून से तीन जुलाई तक होगी अग्निवीरों की भर्ती

Fri, 12 May 2023 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। उत्तर प्रदेश स्थित राजपूत रेजीमेंटल सेंटर फतेहगढ़ में यूएचक्यू कोटा के तहत अग्निवीर भर्ती रैली 26 जून से तीन जुलाई 2023 तक होगी। भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के कर्नल आनंद साकले ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 26 जून से होगा। इस भर्ती में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (सैनिक रिजर्वेशन संबंधी और खिलाड़ी), अग्निवीर ट्रेडमैन और अग्निवीर प्रशासन सहायक के पद राजपूत रेजीमेंटल के लिए है। इस भर्ती में युद्ध विधवा/विधवा का एक पुत्र, सैनिकों/भूतपूर्व सैनिकों का एक पुत्र, सैनिकों/भूतपूर्व सैनिकों का एक सगा भाई इस भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस रेजिमेंटल केंद्र को कोई व्यक्तिगत आवेदन भेजने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को इस भर्ती रैली के लिए निर्धारित स्थान राजपूत रेजिमेंटल सेंटर, फतेहगढ़ (यूपी) के करियप्पा मैदान में सीधे चार बजे अपने मूल दस्तावेजों सहित प्रमाणित दो फोटोकॉपी सेट के साथ रिपोर्ट करना है। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों में एसएसएलसी और पीयूसी/10+2/इंटरमीडिएट/हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट/मार्कसीट मूल रूप में, स्थानांतरण प्रमाणपत्र/छोड़ने का प्रमाणपत्र मूल रूप में, उम्मीदवारों का संबंध प्रमाण-पत्र संबंधित रिकॉर्ड कार्यालय के सीआरओ/एसआरओ द्वारा हस्ताक्षरित होना चाहिए और इसमें अधिकारी के व्यक्तिगत नंबर, रैंक, नाम का पूरा विवरण दर्शाया गया हो। उन्होंने बताया कि किसी अन्य एजेंसी द्वारा जारी नियुक्ति प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें