फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गद्दा फैक्टरी में धधकी आग, पांच करोड़ का नुकसान

Mon, 01 Apr 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर भिवानी जिले के गांव देवसर के पास एक गद्दा फैक्टरी में रविवार को आग लग गई। इससे पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आग से काला धुआं करीब चार किमी ऊंचाई तक पहुंचा। रोहतक, चरखी दादरी, सिवानी, लोहारू व भिवानी से करीब 20 दमकल की गाड़ी पहुंची।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक नितेष के परिजनों ने बताया कि आग से करीब पांच करोड़ का नुकसान हुआ है। एक गैस सिलिंडर भी आग लगने के बाद फट गया, जिससे आग और अधिक धधक कर बेकाबू हो गई। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग को शांत किया, मगर फिर भी फैक्टरी का काफी हिस्सा सुलगता रहा। फैक्टरी में गद्दा बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल के दर्जन भर से अधिक ड्रम भी रखे थे। वहीं इस हादसे में फैक्टरी के अंदर दम घुटने से आठ गायों व बछड़ी की मौत हो गई।
जूईकलां पुलिस थाना की टीम भी मौके पर पहुंची और फैक्टरी के अंदर आग पर काबू पाने के लिए चुनावी ड्यूटी देने आए अर्द्ध सैनिक बलों के जवान भी जुट गए। जिला दमकल अधिकारी याशिन खान ने बताया कि आग लगने के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें