तोशाम । शनिवार को मिरान के पास नहर में नहाते हुए राजस्थान के भादरा जिले के भीरानी निवासी युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। शनिवार दोपहर को तेज गर्मी होने कारण राजस्थान के भादरा जिले के भीरानी निवासी 30 वर्षीय युवक विकास अपने दोस्तों सहित मिरान के पास नहर में नहाने लगा। नहर की गहराई होने के कारण वह डूब गया। उसे डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन बात नहीं बनी। करीब डेढ़ घंटे बाद विकास का शव मिला।