फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ब्रिक्स खेलों में खेलेंगी भिवानी की तीन महिला मुक्केबाज

Tue, 18 Jun 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी की मुक्केबाज पूजा बोहरा।
विज्ञापन
भिवानी। 19 से 23 जून तक रूस में आयोजित ब्रिक्स खेल में भारतीय महिला मुक्केबाजों की टीम में जिले से तीन महिला मुक्केबाजों समेत हरियाणा प्रदेश से दस महिला मुक्केबाज हिस्सा लेगीं। टीम रूस के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन




ब्रिक्स खेल 2024 में भारतीय महिला मुक्केबाजों की टीम में भिवानी की मुक्केबाज नुपूर श्योराण, पूजा बोहरा, साक्षी चौधरी शामिल है। मुक्केबाज पूजा बोहरा ओलिंपियन हैं।

पूजा वर्ष 2019 व 2021 की एशियन चैंपियनशिप की चैंपियन रह चुकी हैं। अब पूजा ब्रिक्स खेलों में मुक्के का दम दिखाएगी। वहीं, महिला मुक्केबाज साक्षी चौधरी वर्ष 2020 में टोक्यो ओलंपिक का कोटा प्राप्त कर चुकी है। वर्ष 2018 में हंगरी में हुए चैंपियनशिप मुकाबलों में भी साक्षी चैंपियन रह चुकी हैं। इसके अलावा 2017 में विश्व युवा चैंपियनशिप में चैंपियन व 2017 में ही 11वीं जूनियर महिला हरियाणा राज्य मुक्केबाजी चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है। रूस के लिए भारतीय महिला मुक्केबाजों की टीम रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन




ब्रिक्स खेलों का आयोजन 19 से 23 जून तक रूस में आयोजित करवाया जाएगा। इसमें भारतीय महिला मुक्केबाजों की टीम में भिवानी से तीन मुक्केबाजों समेत हरियाणा से 10 महिला मुक्केबाज हिस्सा ले रही है। भिवानी की मुक्केबाज साक्षी मुक्केबाजी में अनेक खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। - जगदीश सिंह, द्रोणाचार्य अवाॅर्डी साक्षी के कोच।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें