फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नाबालिग बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, शादी के बाद पति के सामने खोला राज

Sat, 06 Jul 2024 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी सदर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में नाबालिग बेटी के साथ उसका पिता दुष्कर्म करता रहा। बेटी बालिग हुई तो उसकी शादी करा दी। शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर लड़की ने पति के सामने ये राज खोला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पीड़ित लड़की ने पिता के खिलाफ जींद पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। इसके बाद शून्य एफआईआर दर्ज कर मामला भिवानी महिला पुलिस थाने को भेजा है। अब इस मामले में भिवानी की महिला थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जींद पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में एक लड़की ने बताया कि उसका गांव भिवानी सदर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वह तीन बहनें और एक भाई है। पिता लगातार चार साल तक शराब के नशे में उससे दुष्कर्म करता रहा। उसके गर्भवती होने के डर से पिता ने उसकी शादी जींद जिले के एक गांव निवासी युवक से करा दी। इसके बाद भी जब वह मायके आती तब भी पिता उसके साथ दुष्कर्म करता। उसने यह बात अपने पति और ससुराल वालों को बताई। इसके बाद मामला जींद पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा।


जींद पुलिस अधीक्षक की तरफ से शून्य एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद मामला हमारे पुलिस थाना में भेजा गया है। फिलहाल जांच कर रहे हैं। -निरीक्षक उर्मिला, एसएचओ महिला पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें