फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपिता ने दिया था देशवासियों को स्वच्छता का संदेश : जेपी दलाल

Mon, 02 Oct 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी: स्वच्छता अभियान की शुरूआत करने के बाद सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते कृषि मंत्री जेप
विज्ञापन
बहल। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलें और उनकी नीतियों का अनुकरण करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता ने देशवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया था जिसे पूरा करना हर भारतीय का नैतिक कर्तव्य होना चाहिए। हर नागरिक को स्वच्छता ही सेवा है अभियान से जुडक़र स्वच्छता में अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

वे रविवार को कस्बे के राजगढ मोड़ पर अनाज मंडी गेट के सामने स्वच्छता अभियान की शुरूआत करने के दौरान लोगों को स्वच्छता का संदेश दे रहे थे। कृषि मंत्री ने कहा कि सोमवार को पूरा देश राष्ट्रपिता की जयंती मनाएगा। हमें भी उस महान विभूति को श्रद्धांजलि देते हुए स्वच्छता का प्रण लेना चाहिए कि हम खुद भी स्वच्छता को अपनाएंगे और दूसरे लोगों को प्रेरित करेंगे।

कृषि मंत्री ने इस अवसर पर कस्बे सफाई कर्मचारियों को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। कृषि मंत्री ने अनाज मंडी परिसर में भी सफाई करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा नेता कमलेश भोडूका, सरपंच साधूराम पनिहार, चेयरमैन विजय फोगाट, पूर्व चेयरमैन सुशील केडिया, सुनील सिरसी, रवि महमिया, अजय बिधनोई, रितेश बहल, संजय लालावासिया, मनीष चौधरी, पवन गरवा, जयकुमार शर्मा, नसीब पातवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें