फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जूई में आठ बच्चों के पिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 16 Apr 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जुई में घटना स्थल का मुआयना करते पुलिस अ​धिकारी। 
विज्ञापन
जूई। जूई बिचली निवासी व्यक्ति (55) ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक आठ बच्चों का पिता था। पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक राजेश की पत्नी सूरजमुखी ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता था। उसकी आयु 55 वर्ष थी और आठ बच्चों का पिता था। उनके घर पर मकान निर्माण का कार्य जारी था। इसके कारण वह परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। सोमवार रात को उसका पति शराब पीकर आया और हंगामा करने लगा। जिससे 112 पर कॉल कर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस देख वह कुछ देर शांत हो गया और पुलिस के जाने के बाद फिर हंगामा करने लगा। उसके बाद वह किराए के घर से मकान निर्माण वाली जगह पर चला गया था। सुबह पड़ोसियों के बताने पर उन्हें पता चला कि उसके पति ने दरवाजे पर चुन्नी के सहारे फंदा लगा लिया। मामले की सूचना जूई पुलिस थाने में दी गई। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट बुलाकर जांच पड़ताल की। जूई थाना प्रभारी मनोज कादयान ने बताया कि मृतक की पत्नी सूरजमुखी की शिकायत पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें