फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मंडी में फसल उतार किसान कर रहे खरीद का इंतजार

Thu, 03 Oct 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तक 288 किसानों ने 8,176 क्विंटल बाजरा की आवक के गेट पास कटाए, लेकिन बुधवार को मंडी पहुंचे किसानों से बाजरा की खरीद नहीं हो पाई। अधिक नमी की वजह से अधिकारियों ने बाजरा की सरकारी खरीद नहीं की। मंडी पहुंचने वाले किसानों को पहले अपनी फसल सुखाने के निर्देश दिए गए। इस कारण मंडी में फसल उतार किसान बुधवार को खरीद का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

शुरुआती आवक में किसानों की फसल में निर्धारित से अधिक नमी बताई जा रही है। मानकों के हिसाब से 13 फीसदी नमी का बाजरा ही किसानों से एमएसपी पर खरीद किया जा सकता है। इसके लिए बुधवार को भिवानी मुख्यालय की मंडी में 112 किसानों के गेट पास काटे गए।
ये किसान 2,843 क्विंटल बाजरा लेकर मंडी पहुंचे थे। जिन्हें शेड के नीचे भी जगह नहीं मिली तो खुले में ही बाजरा की ढेरी लगानी पड़ी जबकि शुक्रवार को खरीद शुरू होने के दिन भी 176 किसानों के गेट पास कटे थे और 5,333 क्विंटल बाजरा की आवक दर्ज की गई थी। इसमें से हरियाणा स्टेट वेयर हाउस काॅरपोरेशन की तरफ से 1,260 क्विंटल बाजरा ही खरीदा गया था।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित जिले की नौ मंडियों में एक अक्तूबर से बाजरा की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है लेकिन जिला मुख्यालय सहित चुनिंदा मंडियों में ही किसानों की बाजरा खरीद की जा रही है। हालांकि किसान अभी बाजरा की फसल निकालने में जुटे हैं। चुनाव के बाद मंडियों में बाजरा की आवक तेज होने की उम्मीद है।
वर्सन:::
मंडी में बुधवार को बाजरा की आवक हुई थी, जिसकी ढेरियों की जांच में अधिक नमी पाई गई है। इन किसानों को अपनी फसल सुखाने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को मंडी में अधिक नमी की वजह से बाजरा की खरीद नहीं हो सकी। सूखने के बाद बाजरा की फसल खरीदी जाएगी। -गुरु प्रसाद, प्रभारी, खरीद एजेंसी, भिवानी मंडी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें