फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बाजरे की बंपर फसल से किसान मालामाल, अब तक हुई 58384.95 टन आवक

Mon, 21 Oct 2024 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले की मंडियों में बाजरे की बंपर आवक हो चुकी है। किसान भी इस बार बाजरे से मालामाल हो गए हैं। हालांकि अभी भी बाजरे की सरकारी खरीद जारी है।
विज्ञापन

अब तक जिले में 58384.95 टन बाजरे की आवक हो चुकी है। वहीं मंडियों में किसानों से 50291.95 टन बाजरे की सरकारी खरीद कराई गई है। इसी के साथ अब तक 35080.10 टन बाजरे की उठान हो चुकी है। जबकि उठान के बाद 90 फीसदी किसानों के खाते में बाजरे का भुगतान भी किया गया है।
जिले की नौ मंडियों में बाजरा की एक अक्तूबर से ही सरकारी खरीद जारी है। भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में रोजाना ही करीब साढ़े पांच सौ से छह सौ किसान पहुंच रहे हैं। इनकी करीब 18 हजार क्विंटल बाजरे की आवक भी हो रही है।
विज्ञापन

मंडियों में उठान के लिए भी दिक्कत बन रही है। हालांकि उठान लगातार चल रहा है, मगर आवक के मुकाबले उठान काफी धीमा है। ऐसे में नए किसानों के फसल के साथ मंडी आने पर व्यवस्था बिगड़ रही है। भिवानी जिले में हरियाणा स्टेट वेयर हाउस कारपोरेशन व हैफेड के माध्यम से जिले की अलग-अलग मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद का काम चल रहा है।
विज्ञापन

ये हैं मंडियों में अब तक बाजरा खरीद की स्थिति
एजेंसी- आवक- खरीद- उठान
हैफेड- 24045.89- 20664.95- 14096.10

एचडब्ल्यूसी- 34339.00- 29627.00- 20984.00

कुल- 58384.89- 50291.95- 35080.10
बाजरे की सरकारी खरीद की जा रही है। हैफेड की ओर से अब तक खरीद हो चुके करीब 60 टन बाजरे में अधिकांश की उठान करवाई जा चुकी है। मंडी में नई आवक भी जारी है। पंजीकृत किसानों के गेट पास कटने के बाद उनकी फसल का तय समय में खरीद कराई जा रही है।
- गुरुप्रकाश, इंचार्ज, सरकारी खरीद एजेंसी नई अनाज मंडी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें