फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने किया मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा भिवानी कमेटी की ओर से उपायुक्त कार्यालय पर क्रमिक धरना चौथे दिन भी जारी रहा। इस मामले को लेकर प्रशासन व किसान सभा के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई, जिसके चलते धरना अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन

फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन को समाप्त कराने के लिए जिला प्रशासन के साथ राजस्व, कृषि विभाग के अधिकारियों की डीआरडीए हॉल में किसान सभा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। राजस्व विभाग के अफसरों ने कहा कि मूंग की बर्बाद फसल बीमा क्लेम में नहीं आती है। कपास की फसल को बीमा कंपनी ने खराब नहीं बताया है। मूंग की बर्बाद फसल के लिए सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा। इसकी लिखित सूचना राजस्व विभाग से सभी ब्लॉकों में भेजी जाएगी। मुआवजा वितरण का कार्य तेज किया जाएगा। वहीं किसान नेता कामरेड ओमप्रकाश, मास्टर शेरसिंह व बलबीर ठाकन ने कहा कि जिन फसलों को राजस्व विभाग ने खराब बताया है, उसे भी बीमा कंपनी ने खराब नहीं बताया है। बीमित किसानों को कपास का मुआवजा मिलना चाहिए।
किसान सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन अभी किसानों की राय से सहमत नहीं है, इसलिए किसान सभा का धरना जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता बवानी खेड़ा ब्लॉक के रामअवतार बलियाली ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर किसान सभा के प्रधान करतार सिंह ग्रेवाल, जिला कार्यकारी सचिव कामरेड ओमप्रकाश, रामफल देशवाल, प्रत्ताप सिंह सिंहमार, मास्टर शेरसिंह, किसान नेता राजसिंह धनाना, सुरेश बलियाली व फूलसिंह देशवाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें