फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मिला कोरोना संक्रमित, दो सक्रिय केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण का एक नया केस सामने आया है। इसके बाद जिले में कोरोना के दो सक्रिय केस हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को 400 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं, इनकी रिपोर्ट सोमवार दोपहर तक आएगी। वहीं जिले के 200 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है। कोरोना संक्रमित दोनों केस ग्रामीण क्षेत्र से है। रविवार को जुई पीएचसी क्षेत्र से 39 वर्षीय किसान कोरोना संक्रमित मिला है। इसका शुक्रवार को सैंपल लिया गया था, जिसकी रविवार दोहपर में पॉजिटिव रिपोर्ट आई है और मरीज होमआइसोलेट है। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने कहा कि कोरोना संक्रमण के लिए कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। नागरिकों से अपील है कि समय पर वैक्सीनेशन करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें