फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। खेत में पानी लगा रहे एक किसान की करंट लगने के कारण मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान देवावास निवासी राजसिंह (39) के रूप में हुई है। इस संबंध में सूचना तोशाम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मंगल ने बताया कि राजसिंह वीरवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान पाइप का संपर्क खेत में से गुजर रहे बिजली के तार से हो गया। इसके कारण किसान उसकी चपेट में आ गया। राहगीरों की मदद से उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई रामभज ने बताया कि परिजन के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें