फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सौ फुट गहरे कुएं में किसान की गिरने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बहल क्षेत्र के गांव गरवा में सोमवार दोपहर बाद सौ फुट गहरे कुएं में काम कर बाहर निकलते समय एक किसान की पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। किसान काफी ऊंचाई से मोटर के ऊपर जा गिरा, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बहल क्षेत्र के गांव गरवा निवासी 37 साल के सुनील के खेत में लगे कुएं पर मोटर खराब हो गई थी, जिसे ठीक कराने के लिए उसने मिस्त्री बुलाया था। सोमवार दोपहर बाद मिस्त्री तो कुएं से सही सलामत बाहर निकल आया। मगर, जब किसान कुएं से निकलने लगा तो अचानक उसका पैर फिसल गया और वह काफी ऊंचाई से कुएं के अंदर मोटर पर जा गिरा, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बहल पुलिस द्वारा शव का मंगलवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गांव गरवा निवासी मृतक के बड़े भाई धर्मबीर ने बताया कि वे दो भाई थे। सुनील गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता था और उसके दो बच्चे हैं। 13 साल का एक लड़का और 15 साल की लड़की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें