फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तालाब प्राधिकरण के कार्यकारी उपाध्यक्ष ने किया तालाबों का निरीक्षण

Wed, 24 Jul 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तालाबों के सौंदर्यकरण कार्य का निरीक्षण करते  हरियाणा तालाब प्राधिकरण के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्
विज्ञापन
बहल। हरियाणा तालाब प्राधिकरण के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रभाकर कुमार वर्मा ने जिले के विभिन्न गांवों में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत विकसित हुए तालाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभाकर कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदेश में लगभग 19500 तालाब है, जिनमें से 6934 तालाब प्राधिकरण की ओर से जीर्णोद्धार के लिए अपने कार्य योजना में लिया गया है।
विज्ञापन

इनमें से 852 तालाबों का कार्य प्राधिकरण की ओर से व 1299 तालाबों का कार्य मनरेगा की ओर से पूर्ण किया गया है। उन्होंने बताया कि अमृत सरोवरों के जीर्णोद्धार कार्यों में फुटपाथ, बैठने के लिए कुर्सियां, किनारे पर वृक्ष लगाना, कैटल घाट बनाना, एलईडी लाइटिंग करना, गंदे पानी को वेटलैंड टेक्नोलॉजी से ट्रीट करना, मच्छली पालन, पशुओं के लिए पीने योग्य पानी तैयार करना और खेती के लिए सिंचाई आदि के लिए पानी को ट्रीट करना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये तालाब गांव की सौंदर्यता को बढ़ाते हैं इसलिए जरूरत है कि ग्रामीण इसमें सहयोग दें और तालाबों की साफ-सफाई और रख रखाव में अपना योगदान दें। उन्होंने हरियाणा सरकार की तालाबों के रखरखाव की योजना के तहत तालाबों पर तय किए गए अलग-अलग प्रकार के राष्ट्रीय व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। इस मौके पर हरियाणा तालाब प्राधिकरण के अन्य अधिकारी, एक्सईएन पंचायती राज सम्भव जैन व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें