भिवानी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष कदम उठाए हैं। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के तहत नारा लेखन, पेंटिग, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर बनाओ इत्यादि गतिविधियां आयोजित की जा रहीं हैं। इनके माध्यम से मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
डीसी महावीर ने बताया कि जागरूक मतदाता वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही गतिविधियों को एक अभियान का रूप देते हैं। मतदान बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विधानसभा आम चुनाव के तहत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जागरूकता अभियानों को बढ़ावा देने में जिला प्रशासन सक्रिय है, इसमें विभिन्न विभागों सहित शिक्षण संस्थाओं की उल्लेखनीय भागीदारी है।
स्कूल, महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की मेहंदी, पेंटिंग प्रतियोगिता, निजी स्कूलों की बसें बैनर, साउंड सिस्टम के माध्यम से और गांवों में रैली निकाल कर मतदाताओं को चुनाव में अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जो मतदाताओं को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
डीसी महावीर ने बताया कि प्रशासन मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने और चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सक्रिय, प्रभावी रूप से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। विभिन्न प्रकार के स्वीप अभियानों के माध्यम से मतदाताओं को प्रत्येक वोट का महत्व समझाया जा रहा है।