फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विजय दशमी पर छुट्टी के दिन भी मंडी में हुई बाजरा खरीद, आज हो सिर्फ उठान

Sat, 12 Oct 2024 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। विजय दशमी पर छुट्टी के दिन भी जिला मुख्यालय की मंडी में बाजरा की सरकारी खरीद कराई गई। किसानों की नई आवक भी हुई। शनिवार को करीब 12 हजार क्विंटल बाजरा की सरकारी खरीद कराई गई। मंडी में फिलहाल उठान काफी धीमा चल रहा है। इसकी वजह से किसानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

रविवार को मंडी में बाजरा की सरकारी खरीद नहीं होगी, लेकिन उठान कार्य में तेजी लाई जाएगी, ताकि सोमवार को नई आवक के साथ मंडी में किसानों को फसल उतारने के लिए जगह मिल सके। अब तक जिला मुख्यालय की मंडी सहित करीब 55 हजार किसान अपनी लाखों मीट्रिक टन बाजरा की बिक्री कर चुके हैं। वहीं अब तक भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में बाजरा बिक्री पर किसानों का करीब दो करोड़ का भुगतान भी खाता में कराया जा चुका है।
भिवानी मंडी सहित जिले की नौ मंडियों में बाजरा की सरकारी खरीद चल रही है। अब बाजरा की आवक तेज हो रही है। इसी के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी मंडियों में बाजरा खरीद को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने के साथ-साथ मौके पर पहुंचकर जायजा ले रहे हैं। भिवानी मंडी में करीब 35 हजार क्विंटल से अधिक बाजरा पड़ा है। इसकी खरीद कराई जा रही है।
विज्ञापन

उठान धीमा चलने की वजह से मंडी के खुले प्लेटफार्म कट्टों से अटे पड़े हैं, जिसकी वजह से मंडी में पैर रखने की जगह भी नहीं है। ऐसे में अगर रविवार को अधिकांश बाजरा के कट्टों का उठान नहीं हुआ तो सोमवार को नई आवक लेकर आने वाले किसानों को फसल रखने के लिए भी जगह नसीब नहीं होगी। ऐसे में अधिकारी रविवार को केवल उठान पर ही जोर देंगे।
बाजरा की सरकारी खरीद चल रही है। दशहरा पर्व पर भी मंडी में बाजरा की सरकारी खरीद कराई गई है। अब तक करीब दो करोड़ रुपयों का भुगतान संबंधित किसानों के खाता में कराया जा चुका है। रविवार को मंडी में खरीद हो चुका बाजरा का उठान तेजी से कराया जाएगा, ताकि सोमवार को खरीद शुरू होने के साथ ही नई आवक पर कोई दिक्कत न बने।
विज्ञापन

- गुरुप्रकाश, इंचार्ज, सरकारी खरीद एजेंसी, नई अनाज मंडी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें