फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चौबीस घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाई 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति, 533 बिजली पोल टूटे, निगम को लगी 35.77 लाख की चपत

Sun, 12 May 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव पोखरवास में तेज आंधी से टूटा ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
भिवानी। तेज आंधी का जिले भर में जमकर कहर बरपा है। तोशाम, लोहारू, बहल और अन्य हिस्सों में बिजली लाइनों को भारी क्षति पहुंची है। वहीं करीब ढाई सौ से अधिक पेड़ भी टूटकर गिर चुके हैं। चौबीस घंटे बीत जाने के बावजूद भी जिले के 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। 533 बिजली के पोल टूट कर जमींदोज हो गए हैं। निगम को चंद घंटों में ही 35.77 लाख रुपये की चपत लग गई। इसकी रिपोर्ट भी निगम अधिकारियों ने मुख्यालय को भेजी है। वहीं 33 केवी के दो सब स्टेशन भी ठप हो गए हैं।
विज्ञापन

भिवानी सर्कल में तेज आंधी की वजह से नौ मीटर के 407 बिजली पोल टूट गए जबकि 11 मीटर ऊंचाई के 94 बिजली पोल टूटने की सूचनाएं निगम अधिकारियों को मिली हैं। इसी तरह 16 एच पोल भी टूटे हैं। जबकि 13 बिजली ट्रांसफार्मर भी तेज आंधी में जमींदोज हो गए। इसमें 62 केवीए के दो और सौ केवीए का एक और 200 केवीए का एक बिजली ट्रांसफार्मर है। इसके अलावा तोशाम, लोहारू, बहल क्षेत्र में भी कुदरत का जमकर कहर बरपा है। बिजली के पोल टूटकर गिरते ही चकनाचूर हो गए। वहीं बिजली की लाइनों के गिरने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति चौबीस घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाई वहीं निगम अधिकारियों ने भी प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालातों का जायजा लिया। जबकि कुछ हिस्सों में तो बिजली आपूर्ति बहाल होने में अभी 12 से 15 घंटे और लगेंगे वहीं क्षतिग्रस्त लाइनों को पूरी तरह से दुरुस्त करने में करीब एक महीना लग जाएगा।
सड़कों के किनारे टूटे पेड़ों को समेटने में जुटे रहे कर्मचारी
वन विभाग को भी आंधी से काफी नुकसान पहुंचाया है। करीब ढाई सौ से अधिक हरे पेड़ टूटे हैं, जिसमें शनिवार को भी वन विभाग के कर्मचारी मुख्य रास्तों पर टूटकर गिरे पेड़ों की टहनियों को हटाने में जुटे रहे। लोग भी टूटकर गिरे पेड़ों के अवशेषों को ईंधन के इस्तेमाल के लिए अपने घर ले जाते दिखाई दिए। खेतों में भी काफी हरे पेड़ टूटकर गिर गए। कई पेड़ टूटकर बिजली लाइनों पर भी गिरे, जिस वजह से नुकसान निगम को भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन

बहल क्षेत्र के गांवों में टूटे बिजली के 160 पोल
बहल। शुक्रवार दोपहर बाद आई आंधी से बहल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करीब 160 पोल गिर कर टूट गए। इससे बिजली निगम को भारी नुकसान हुआ। वहीं सड़क किनारे व खेतों में खड़े सैकड़ों पेड़ तेज हवा के कारण जमीन पर जा गिरे। आंधी से बिजली, पानी व्यवस्था चरमरा गई। शनिवार दोपहर तक बहल क्षेत्र के गांव सुधीवास, पातवान व गरवा में बिजली सप्लाई बाधित रही। शुक्रवार दोपहर बाद आई आंधी के कारण बहल क्षेत्र से निकलने वाले अनेक मार्गों पेड़ टूटकर कर गिरने से रास्ते बाधित हो गए। लोहारू, भिवानी, झुंप्पा सहित अन्य मार्ग पर जगह जगह पर पेड़ हवा के वेग को झेल नहीं पाए और बीच सड़क पर जा गिरे। सुधीवास एपी का एच पोल पर लगा एक ट्रांसफार्मर जमीन पर जा गिरा। बिजली निगम कर्मचारी शुक्रवार शाम के बाद शनिवार दोपहर तक लाइन को दुरुस्त करने में लगे रहे। लेकिन, सुधीवास, पातवान व गरवा की बिजली व्यवस्था अभी भी सुचारू नहीं हो सकी थी। बिजली निगम के एसडीओ ऋषभ कुमार ने बताया कि आंधी से बहल क्षेत्र में सैकड़ों पोल टूट गए। जिससे बिजली निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
बिजली की लाइनों के खंभे हुए क्षतिग्रस्त
तोशाम। आंधी के कारण क्षेत्र के कई स्थानों पर बिजली की लाइनों के खंभे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे मंढ़ाण, संडवा, पटौदी आदि कई गांवों की बिजली व्यवस्था भी काफी समय तक प्रभावित रही। आंधी आने पर कई स्थानों पर बिजली की लाइनों के खंभे टूटने के कारण शनिवार को लाइनें चालू नहीं हो पाई। एसडीओ चेतन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में 53 पोल आंधी के कारण टूट गए हैं। बिजली आपूर्ति के लिए कर्मचारी लगे हुए है और शनिवार सायं तक गांव की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें