फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हाईवे निर्माण साइट पर काम करते समय इंजीनियर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 11 Jul 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-हांसी निर्माणाधीन हाईवे की साइट पर काम करते समय अज्ञात वाहन ने एक इंजीनियर व कर्मचारी को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इंजीनियर को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे कर्मचारी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मामले की सूचना सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में राजस्थान के भरतपुर जिला के मुरिया गांव निवासी इमरान खान ने बताया कि वह मुर्गी फार्म चलाता है। उसका भाई आरीफ खान (29) गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर का काम करता था। कंपनी फिलहाल भिवानी-हांसी हाईवे पर सड़क निर्माण का काम कर रही है। मंगलवार रात को उसके पास फोन आया कि उसके भाई को देर रात नौ बजे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। उसके साथ ही शिखर तिवारी नामक व्यक्ति भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

उनके अस्पताल पहुंचने से पहले ही चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया था। उसके भाई की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर में लगी चोटों की वजह से हुई है। फिलहाल सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के बड़े भाई के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें