भिवानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिवानी में 18 सितंबर को सुबह नौ बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सभी व्यवसायों के आईटीआई पास विद्यार्थी इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।
आईटीआई भिवानी के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में प्रनव विकास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद, संडैन विकास इंडिया विकास प्राइवेट लिमिटेड भाग लेंगी। हरियाणा राज्य की सभी आईटीआई से पास विद्यार्थी, जिनकी आयु 18 से 27 वर्ष तक हैं, वे इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। संवाद