फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कूड़ा जला रहा कर्मचारी बर्खास्त, कंपनी पर जुर्माना

Tue, 05 Nov 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एडीसी एवं डीएमसी हर्षित कुमार ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एनजीटी के निर्देशानुसार पिछले कुछ दिनों पहले ही सख्त निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद कूड़ा-कचरा प्रबंधन कंपनी का एक कर्मचारी कूड़ा में आग लगाता पाया गया। डीएमसी ने कर्मचारी से इसका कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसलिए डीएमसी ने आरोपी कर्मचारी को बर्खास्त करने के आदेश दिए और श्री श्याम वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। डीएमसी ने नागरिकों का आह्वान किया है कि वे प्रदूषण न फैलाएं और शहर में कहीं पर भी कूड़ा-कचरे में आग न लगाएं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें