शहर की डीसी कॉलोनी में बिजली के पॉल पर चढ़कर काम करते कर्मचारी।
भिवानी। वीरवार को मेडिकल कॉलेज में बिजली कनेक्शन जोड़ने के चलते शहर के काफी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही है। इसके लिए वीरवार सुबह 10 बजे ही क्षेत्रों की सभी लाइन बंद कर दी गई थी।
दरअसल, हांसी रोड पर वीटा मिल्क प्लांट के पास बनी मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग के लिए निगम द्वारा बिजली कनेक्शन जोड़ा जा रहा था। इसके चलते 33 केवी लाइन सेक्टर 13 व 33 केवी लाइन चांग सुबह 10 बजे से लेकर 3 तक बंद रही। इसकी वजह से सेक्टर 13, सेक्टर 23, राजीव कॉलोनी, विद्यानगर, पटेल नगर, गुजरानी, चांग पावर हाउस से चलने वाली सारी लाइनें बंद रहीं।