भिवानी। शहर के हांसी रोड स्थित 132 केवी पुराना पावर हाउस से रविवार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक शहर के विभिन्न फीडरों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सिटी डिविजन के कार्यकारी अभियंता राहुल सांगवान ने बताया कि 132 केवी पुराना पावर सब स्टेशन में लाइनों पर कंडेक्टर बदले जाएंगे और लाइन की रिपेयरिंग की जाएगी। इस कार्य के चलते पावर सब स्टेशन से संचालित 11 केवी फीडरों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इनमें पुराना वाटर वर्क्स फीडर, गुजरानी फीडर, जेल फीडर, 33 केवी सब स्टेशन हांसी रोड, 33 केवी सब स्टेशन हुडा, 33 केवी सब स्टेशन चांग, गुजरानी पंप हाउस फीडर, विद्यानगर फीडर, पटेल नगर फीडर, सेक्टर 13 व सेक्टर 23 फीडरों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन फीडरों से शहर के पटेल नगर, इंद्रा कॉलोनी, सेक्टर 13, सेक्टर 23, राजीव कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, नेताजी नगर, विद्या नगर, चिड़ियाघर रोड, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, सहित गांव पालुवास, लघु सचिवालय परिसर, रेवन्यू कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, देवनगर, जिला जेल व शिक्षा बोर्ड परिसर में बिजली आपूर्ति सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।