एकता तंवर का अमेजन में 50 लाख रुपये के पैकेज पर हुआ चयन
भिवानी। गांव देवसर के एलवीओ राजेश तंवर की बेटी एकता तंवर का अमेजन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पोस्ट पर 50 लाख रुपये वार्षीक पैकेज पर चयन हुआ है। एकता तंवर के चयन होने पर हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमबीर सिंह तंवर ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एकता तंवर के पिता एलवीओ राजेश तंवर व माता सीमा तंवर ने बताया कि एकता तंवर ने कक्षा पहली से पांचवी तक की शिक्षा केएम स्कूल से प्राप्त की। उसके बाद कक्षा छठी से 12वीं तक की शिक्षा डीडब्ल्यूपीएस भिवानी से प्राप्त की। इसके बाद एनआईटी कुरुक्षेत्र से सीएस विषय से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने अमेजन कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पोस्ट के लिए आवेदन किया, जिसमें उनका चयन हुआ है। इस अवसर पर अजीत सिंह तंवर, मामन सिंह परमार, रमेश तंवर, धर्मपाल सिंह तंवर, उदय सिंह तंवर, गोपाल चौहान व कंवर पाल परमार उपस्थित रहे।
--------