फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बोर्ड परीक्षा में नकल के आठ केस दर्ज

Tue, 22 Oct 2024 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को प्रदेशभर में करवाई जा रही सेकेंडरी की पंजाबी एवं सीनियर सेकेंडरी की गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल के आठ मामले दर्ज किए गए। डीएलएड की परीक्षा में कोई नकल का केस नहीं बना।
विज्ञापन


बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को हुई सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) की पंजाबी विषय की परीक्षा में नकल के छह मामले दर्ज किए और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) की गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल के दो मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते की ओर से जींद के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां नकल के दो मामले दर्ज किए।
इसके अतिरिक्त बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते की ओर से फरीदाबाद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो रही थी। उन्होंने बताया कि नकल पर अंकुश लगाने के गठित किए गए अन्य उड़नदस्तों व प्रदेशभर में नियुक्त ऑब्जर्वर द्वारा नकल के छह मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुई सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 8030 परीक्षार्थी तथा डीएलएड परीक्षा में 648 छात्र-अध्यापक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें