फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चौधरी चरण सिंह, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सहारे जाटों को पक्ष में लाने का कोशिश

Sun, 24 Dec 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव सिंघानी आयोजित अन्नदाता सम्मेलन में हाथ जोड़कर लोगों का अ​भिवादन स्वीकारते मुख्यमंत्री मनो
विज्ञापन
लोहारू। अन्नदाता महासम्मेलन के जरिये भाजपा ने किसानों को साधने का प्रयास किया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सहारे जाट समाज के आक्रोश को वोट में तबदील करने के लिए तीर छोड़ा। अब यह कितना कारगर होगा यह तो समय ही बताएगा। पिछले माह किसानों के बारे में एक बयान को लेकर किसानों के निशाने पर आए कृषि मंत्री जेपी दलाल अपने गृहक्षेत्र में रैली की संगठन-सरकार के समक्ष यह साबित करना चाहते थे कि किसानों की नाराजगी अब दूर हो चुकी है। रैली से पहले ही दिन ही जेपी दलाल ने किसानों से फिर से माफी मांगी थी।
विज्ञापन

अन्नदाता महासम्मेलन के माध्यम भाजपा ने किसानाें खासकर जाट समाज को लुभाने की पूरी कोशिश की। भाजपा के प्रदेश प्रभारी विप्लव देव ने सीधे तौर पर जाट समाज का नाम लेकर कहा कि कहा कि कांग्रेस ने जाट समाज का अपमान किया। चौधरी चरण सिंह को कुर्सी से हटाने वाली कांग्रेस थी। उन्होंने संसद के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री को लेकर वीडियो बनाने में राहुल गांधी को घेरने का प्रयास किया। विप्लव देव ने कहा कि जाट समाज के दो पुत्र प्रधानमंत्री, उप राष्ट्रपति के पद पर पहुंचे। इन दोनों के अपमान के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराने का प्रयास किया। सीएम मनोहरलाल ने चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार उनकी सोच के अनुसार काम कर रही है। चौधरी चरण सिंह ने छोटे किसानों के लिए योजनाएं बनाने की बात कही थी। उसी सोच के अनुसार वर्तमान सरकार काम कर रही है। सीएम ने भी कांग्रेस कभी किसान हितैषी नहीं रही। चौधरी चरण सिंह को भी कांग्रेस छोड़कर किसान हित के लिए अपनी पार्टी बनानी पड़ी। सीएम ने सरकार की योजनाओं तथा विकास पर किए गए खर्च के आंकड़े प्रस्तुत कर किसान हितैषी साबित करने पर पूरा जोर लगाया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के दस साल तथा भाजपा के 9 साल के मुआवजे की तुलना कर यह बताने का प्रयास किया कि भाजपा ने दस गुणा मुआवजा दिया।
हरियाणा के किसी बड़े जाट नेता को याद नहीं किया
रैली में चौधरी चरण सिंह, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का जिक्र तो खूब किया लेकिन हरियाणा के किसी बड़े जाट नेता को याद नहीं किया। सर छोटूराम, पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का जिक्र नहीं किया गया। बता दें कि चौधरी चरण सिंह यूपी तथा जगदीप धनखड़ राजस्थान से आते हैं। हरियाणा की राजनीति में दूसरे प्रदेश के जाट नेताओं को धुरी बनाने की कोशिश की जा रही है। जजपा विधायक रामकुमार गौतम ने चौधरी देवीलाल को याद किया तो उनको गलत साबित करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें