फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के लिए 28 तक भरें परीक्षा केंद्र के ऑप्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा मार्च-2020 के लिए ग्रामीण क्षेत्र के स्थायी/अस्थायी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों द्वारा परीक्षा केंद्र का ऑप्शन 24 से 28 जनवरी तक दोबारा भरा जाना है। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी विद्यालय बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से ऑनलाइन परीक्षा केंद्र की ऑप्शन भरेंगे। उन्होंने बताया कि यदि संबंधित विद्यालय के गांव में परीक्षा केन्द्र है, तो उसे छोड़कर नजदीक के पांच ग्रामीण/शहरी परीक्षा केन्द्र ऑप्शन भरे जाने हैं। संबंधित विद्यालय के गांव में परीक्षा केन्द्र नहीं है तो उन द्वारा भी नजदीक के पांच ग्रामीण/शहरी परीक्षा केंद्र भरे जाने हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित विद्यालय मुखिया पांचों परीक्षा केंद्रों की ऑप्शन निर्धारित तिथि तक अलग-अलग भरना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें