फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्रशिक्षण शिविर में कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बारे में बताया

Sun, 22 Sep 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण देते सचिव प्रदीप क
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी रेडक्रॉस की ओर से स्थानीय हिंदुस्तान गम एंड केमिकल्स में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण देने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसका शनिवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी विकास कुमार ने कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार, जीवनदायिनी विधि सीपीआर, घायल व्यक्ति को ले जाने की विधियां, जलना, बेहोशी, रिकवरी पोजिशन, जहर से बचाव, सांप, कुत्ते व अन्य जानवरों के काटने पर दी जाने वाली प्राथमिक सहायता विषयों की जानकारी दी गई। भिवानी रेडक्रॉस सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में हादसे होना कोई नई बात नहीं है। ऐसे में उन हादसों में घायल कर्मचारी को प्राथमिक सहायता देकर उन्हें अस्पताल तक पहुंचाकर उनका जीवन बचाने के उद्देश्य से रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
सचिव कहा कि कर्मचारियों के लिए जोखिम को कम करना और कार्यस्थल पर होने वाली घटनाओं में कमी लाना सभी के लिए लाभकारी है। ऐसे में इस प्रकार के सुरक्षा प्रशिक्षण और बढ़ी हुई जागरूकता जीवन रक्षक परिणाम सामने लाती है। सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी औद्योगिक इकाइयों को अपने-अपने कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों को प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण दिलवाना जरूरी है।
विज्ञापन



पंचायत भवन में मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया

भिवानी। अतिरिक्त उपायुक्त एवं बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी हर्षित कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत भवन में चुनाव प्रक्रिया के लिए मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया।


एडीसी ने कहा कि मतदान दलों को प्रशिक्षण इसलिए दिया जाता ताकि वे मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित कर सकें। उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, ईवीएम का संचालन और मतदान प्रक्रिया के नियमों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग होगी ताकि मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखी जा सके।



उन्होंने मतदान दलों को को मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करने को कहा। प्रशिक्षण में एआरओ बवानीखेड़ा सुरेश कुमार व ट्रेनिंग नोडल अधिकारी रमन शांडिल्य ने पोलिंग पार्टियों को चुनाव प्रक्रिया बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ईवीएम मशीन के सभी तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष रहकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करना होगा। मतदान के दौरान अगर कोई भी मशीन खराब हो जाती है तो वह मशीन अपने पास में रख ले। पोलिंग होने के बाद ही उस मशीन को जमा करवाएं। पीठासीन अधिकारी फार्म 17सी जरूर भरें। मतदाताओं को एक बार ही उनकी अंगुली पर स्याही लगानी है। मॉक पोल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान नसीब धनखड़, सतीश कानूनगो, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें