फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: ई-रिक्शा व गाड़ी की भिड़ंत, ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक-भिवानी मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शा व एक गाड़ी की भिड़ंत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। इस संबंध में सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान लाठियावाला जोहड़ निवासी सुनील (42) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुनील ई-रिक्शा को लेकर रोहतक की तरफ से भिवानी आ रहा था। शाम करीब चार बजे बिट्स कॉलेज के समीप एक गाड़ी ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस टक्कर में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सूचना खरक कलां पुलिस चौकी में दी गई। खकर कलां पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक के परिजन के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें