फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ आने से भिवानी में टेल तक पहुंचा पानी

Sat, 15 Jul 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
टेल पर पहुंचा पानी।
विज्ञापन
भिवानी। नदियां उफान पर होने से प्रदेश के कई जिलाें में बाढ़ आई हुई है, इसके कारण भिवानी जिले में नहरों का पानी टेल तक पहुंच रहा है। सुंदर ग्रुप की नहरों में बिना शेड्यूल के 1300 क्यूसेक पानी पहुंचा है। इस समय कई जिलों में बाढ़ आने के कारण अतिरिक्त पानी नहरों में चल रहा है।
विज्ञापन

बाढ़ के पानी के साथ नहरों में भी टूटे हुए पेड़ बहाव में रुकावट बन रहे हैं, जिनसे नहरों के किनारे टूटने का खतरा भी रहता है। इसके लिए भिवानी वाटर सर्सिसेज डिवीजन में 140 कर्मचारी चौबीसों घंटे नहरों की निगरानी करने में लगे हैं। नहराें की हर दो घंटे बाद अधिकारियों को भी अपडेट दे रहे हैं।
बाढ़ की चपेट में आए जिले की नहरे और नाले एक समान हो चुके हैं, पानी आबादी का रुख कर गया है। इस अतिरिक्त पानी को नहरों के जरिये अन्य जिलों तक भी पहुंचाया जा रहा है। इसी में भिवानी की सुंदर नहर भी शामिल हैं, जिसमें यमुना का पानी आता है।
विज्ञापन

मोहला हेड से 2300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जो जींद के रास्ते पहुंचते-पहुंचते यहां तक आने में ही कम हो गया है। जूई नहर में 357 क्यूसेक पानी है। वहीं मिताथल में 350 क्यूसेक पानी चल रहा है। निगाना फीडर में पानी बंद हो चुका है। हालांकि बाढ़ का अतिरिक्त पानी नहर में पहुंचा रहा है।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मानें तो पेयजल जरूरतों के लिए सभी जलघरों के टैंक पानी से भरे जा चुके हैं, वहीं किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए पानी इस्तेमाल हो रहा है। अधिकारी नदियों के उफान और बारिश की वजह से नहरों में पानी का स्तर बढ़ने की संभावना भी जता रहे हैं। फिलहाल भिवानी जिले में नहरों की स्थिति सामान्य और पानी बहुत कम हैं, लेकिन आफत नहरों के रास्ते कब जिले में दस्तक दे दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि जिले की बड़ी नहरों और ड्रेनों में खेतों व आबादी के इलाकों से पानी निकासी के बड़े पंप लगा रखे हैं, मगर जब नहरों में ही क्षमता से अधिक पानी पहुंचेगा तो फिर निकासी कहां हो पाएगी, शायद यह सोचकर तो जिला प्रशासन भी परेशान है। जिन जिलाें में बाढ़ के हालात हैं, उनमें यही हुआ है।

पुराने जलघर का नया टैंक भी हुआ लबालब, मामूली लीकेज
पुराने जलघर में इस बार नया टैंक भी पानी से लबालब हो चुका है। हालांकि इसकी टेस्टिंग चल रही हैं, इस दौरान इसमें मामूली लीकेज बनी है, जिसे निर्माण एजेंसी के कर्मचारी दूर कराने में लगे हैं। शहरी पेयजल शाखा के अधिकारियों का दावा है कि इस बार जुलाई में शहरवासियों को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें नियमित पेयजल आपूर्ति मिलती रहेगी।
नहरों की लगातार निगरानी करा रहे हैं, हर दो घंटे में अपडेट भी ले रहे हैं। फिलहाल कहीं कोई परेशानी नहीं है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के जलघरों के टैंक भर चुके हैं। वहीं टेल तक भी पानी पहुंचा है।
-जितेंद्र मान, कार्यकारी अभियंता, भिवानी वाटर सर्विसेज भिवानी डिविजन, सिंचाई विभाग ।
पुराने जलघर के सभी टैंक भर चुके हैं, लेकिन सप्लाई के दौरान जो पानी घट रहा है, उसकी आपूर्ति भी साथ की साथ कर रहे हैं। जुलाई माह के दौरान पूरे शहर को पेयजल आपूर्ति में अब कोई दिक्कत नहीं होगी और सभी जोन में नियमित पेयजल आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन

-सचिन तलेजा, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें