फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ढाणी लक्ष्मण के किसान को एक लाख रुपये में दिया 13 लाख रुपये का ड्रोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने गांव ढाणी लक्ष्मण के युवा किसान मुकेश कुमार को एक लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि के साथ करीब 13 लाख रुपये की कीमत का ड्रोन भेंट किया। ड्रोन को फसलों में नैनो यूरिया व कीटनाशक के छिड़काव में प्रयोग किया जा सकेगा। दलाल सोमवार को गांव ढाणी भाकरां में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुए कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों के बीच में बैठकर पीएम मोदी का लाइव संदेश सुना। उन्होंने ग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ दिलाई और कहा कि इस विकास की यात्रा में हर जन को सहयोग देना होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई गई है। इसमें लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। उन्होंने ढाणी भाकरा की ग्राम पंचायत को सार्वजनिक कार्यों के लिए ट्रैक्टर व टैंकर भी प्रदान किया। इस मौके पर एसडीएम वीरेंद्र सिंह, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य, इफको के महाप्रबंधक कृष्ण कुमार, पूर्व चेयरमैन अनिल झाझड़िया, जिला पार्षद प्रतिनिधि रविंद्र मंढ़ोली, जिला पार्षद प्रतिनिधि विक्रम जांगड़ा, पूर्व चेयरमैन सुशील केडिया, जिला पार्षद मंजू रानी, सुनील सिरसी, गुड्डू पूर्व सरपंच, राजू मोरका, सुशील डिशवाला मौजूद रहे।
-

ढाणी लक्ष्मण के किसान को दिया एक लाख रुपये में 13 लाख रुपये का ड्रोन

कृषि मंत्री के समक्ष गांव ढाणी भाकरां के लोगों ने पेयजल समस्या रखी तो उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि गांव में पानी की समस्या का तुरंत प्रभाव से निजात करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह ड्रोन हर किसान की जरूरत बनेगा। कृषि मंत्री ने गांव के सरपंच रामनिवास को जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर में नल से जल पहुंचाने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें