भिवानी। पुलिस ने अवैध रूप से गाड़ी में शराब ले जा रहे चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देसी शराब की 13 पेटी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ बवानीखेड़ा पुलिस थाना में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। न्यायालय में आरोपी को जिला कारागार में भेजने के आदेश दिए हैं।
आरोपी की पहचान बवानीखेड़ा के वार्ड-9 निवासी विनय के रूप में हुई है। बवानीखेड़ा थाना में तैनात मुख्य सिपाही सुखबीर अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। टीम को सूचना मिली कि दौलतपुर से बवानीखेड़ा की तरफ एक स्विफ्ट गाड़ी में अवैध रूप से शराब आ रही है। सूचना के आधार पर टीम ने खेड़ी दौलतपुर पर नाकाबंदी कर एक उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने देसी शराब की 13 पेटी बरामद की है।