फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चिकित्सक गए छुट्टी पर, उपचार के लिए भटक रहे मरीज

Sun, 07 May 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी।
विज्ञापन
भिवानी। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से पहले ही व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं और अब चिकित्सकों की छुट्टियों की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को नागरिक अस्पताल के सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ अचानक की छुट्टी पर चले गए, जिसकी वजह से मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ा। ओपीडी में 1000 से अधिक मरीज जांच करवाने पहुंचे, जिनमें से 150 से अधिक मरीज चिकित्सक न होने की सूचना मिलने पर वापस घर या फिर निजी अस्पतालों में चले गए।
विज्ञापन

शनिवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश शर्मा की ड्यूटी थी, लेकिन वे निजी कारणों के चलते तीन दिन की छुट्टी पर चले गए हैं। जबकि डॉ. अरविंद मलिक का अवकाश था और डॉ. मनीष की ऑपरेशन में ड्यूटी थी। ऐसे में हड्डी रोगी बिना उपचार करवाए ही लौट गए। हालांकि सूचना मिलने पर डॉ. मनीष ने ऑपरेशन के बाद मरीजों की जांच की और वार्ड में जाकर भी मरीजों की फाइल देख परामर्श दिया।
दूसरी ओर जिले में सिर्फ एक जनरल सर्जन हैं, जोकि शनिवार को छुट्टी पर थे। ऐसे में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल सका। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रहती हैं। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ भी सिर्फ एक है, जिनके कंधों पर ओपीडी, वार्ड और आपातकालीन विभाग की जिम्मेदारी रहती है। वहीं महिला रोग ओपीडी में भी इन दिनों डॉ. सुनीता सांगवान कमान संभाले गए हैं। जबकि डॉ. दिव्या लंबे समय से छुट्टियों पर चल रही हैं। इसके अलावा अस्पताल में ईएनटी, त्वचा रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट और न्यूरोलॉजिस्ट का पद भी लंबे समय से खाली पड़ा है। ऐसे में मरीजों को मजबूरी में जांच करवाने पीजीआई रोहतक या फिर निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ये है हड्डी रोग विशेषज्ञ का ड्यूूटी रोस्टर
नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार डॉ. मनीष श्यारोण में प्रत्येक सोमवार और वीरवार को ओपीडी, जबकि मंगलवार व शुक्रवार को हड्डियों से संबंधित रोगियों के ऑपरेशन की ड्यूटी है। इनके अलावा डॉ. अरविंद मलिक अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार और शुक्रवार, जबकि डॉ. राकेश शर्मा सप्ताह के प्रत्येक बुधवार और शनिवार को ओपीडी में ड्यूटी है।
नागरिक अस्पताल में स्टाफ की स्थिति:
पद
स्वीकृत
कार्यरत
खाली एसएमओ
08
02
06
डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट 02
00
02
एमओ
66
45
21
मेटरन 01
00
01
एसिस्टेंट 02
00
02
नर्सिंग सिस्टर
14
07
07
स्टाफ नर्स
143
111
32
एलटी
47
20
27
सहायक
27
14
13
क्लर्क
10
06
04
दो चिकित्सक निजी कारणों से छुट्टी पर गए हुए हैं, जिसके बारे में पूर्व में जानकारी आई हुई है। वहीं ओपीडी में अन्य किसी विशेषज्ञ ने ड्यूटी नहीं दी इसके बारे में जानकारी नहीं है। संबंधित ओपीडी के चिकित्सकों से बातचीत की जाएगी। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए अस्पताल प्रशासन लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

- डॉ. एडविन, प्रधान चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें