फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ऑल इंडिया सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप मेंं दीया शर्मा बनी बेस्ट बॉक्सर

Thu, 28 Mar 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नोएडा में 18 से 25 मार्च तक हुई ऑल इंडिया सब जूनियर बॉक्सिंग में जिले की महिला मुक्केबाज दीया शर्मा को बेस्ट बॉक्सर चुना गया। गुरु द्रोणाचार्य कैप्टन हवासिंह बॉक्सिंग अकादमी की महिला बॉक्सर दीया शर्मा ने 61 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन

दीया शर्मा ने अपनी जीत का श्रेय भीम अवार्डी कोच संजय श्योराण को दिया। महिला मुक्केबाज दीया शर्मा का अकादमी पहुंचने पर अकादमी अध्यक्ष डाॅ. एलबी गुप्ता ने स्वागत किया। अकादमी महासचिव प्रीतम दलाल ने बताया कि महिला मुक्केबाज दीया शर्मा अब दुबई में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप में खेलेंगी। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि दीया एशियन चैंपियनशिप में मेडल जीत कर जिले व देश का नाम रोशन करेगी। इस मौके पर आरती, जयसिंह शर्मा, कैप्टन बन्नी सिंह, नेशनल मेडलिस्ट महिला बॉक्सर अंजली बलोदा, देवेन्द्र गोयल, अजीत अग्रवाल, अनिल तंवर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें