फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने पिंजोखरा रोड खानक में स्टोन क्रशर को किया सील

Fri, 15 Dec 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारियों ने पिंजोखरा मार्ग खानक में एक स्टोन क्रशर पर पर्यावरण प्रदूषण के मानक पूरे नहीं मिलने पर कार्रवाई करते हुए उसे सील किया है। जबकि एक स्टोन क्रशर मालिक को नोटिस जारी किया गया है। स्टोन क्रशरों पर अधिकारियों ने मानकों की जांच की थी। इसमें बड़े स्तर पर अनियमितता पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कपिल ने खानक में पिंजोखरा मार्ग स्थित नव दुर्गा स्टोन क्रशर को सील किया है। निरीक्षण के दौरान स्टोन क्रशर के अंदर पर्यावरण मानकों की कई बिंदुओं पर खामियां पाई गई थीं। जिन्हें अधिकारियों ने बिंदुवार दर्ज कर इस संबंध में नोटिस भी दिया था। इसके बाद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारियों ने अब इसे सील कर दिया है। जबकि मयूर स्टोन क्रशर को भी पर्यावरण संबंधी मानकों पर खरा नहीं उतरने पर 15 दिन का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
दरअसल, स्टोन क्रशर पर्यावरण संबंधी मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं। इसी को लेकर विभागीय अधिकारी भी इनके निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की खामियां जांच रहे हैं। सील किए गए स्टोन क्रशर पर आठ से दस खामियां पाई गई थीं। जिन्हें दूर कराए जाने की हिदायतों के बाद भी सुधार नहीं हुआ था।
विज्ञापन


जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से खानक में पिंजोखरा मार्ग स्थित नव दुर्गा स्टोन क्रशर को सील किया गया है। जबकि मयूर स्टोन क्रशर को नोटिस जारी किया गया है। विभाग की ओर से निरंतर स्टोन क्रशरों का निरीक्षण कर पर्यावरण मानकों की जांच की जा रही है। खामियां मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-कपिल, एसडीओ, जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें