गांव बख्तावरपुरा के निवासियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते डीएसपी आर्यन चौधरी।
भिवानी। जिला पुलिस ने गांव बख्तावरपुरा व लीलस को नशा मुक्ति गांव घोषित किया है। साथ ही ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने जिले के सभी प्रबंधक थाना को निर्देश दिए थे कि उनके थाना में पड़ने वाले गांव व वार्ड में सामाजिक संस्थान व व्यक्तियों के साथ मिलकर उनके क्षेत्र में मादक पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाकर क्षेत्र को नशा मुक्त घोषित करवाने के प्रयास किए जाए। इसी क्रम में डीएसपी आर्यन चौधरी के नेतृत्व में गांव बख्तावरपुरा व लीलस को ग्रामीणों से सहयोग से दोनों गांव को नशा मुक्त गांव घोषित किए हैं। दोनों गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वह उनके गांव में किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ बिकने व इसके प्रयोग पर पूर्णता पाबंदी रखेंगे।