फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला योजनाकार विभाग ने भिवानी-हालुवास लिंक रोड पर कॉलोनियों से हटाया अवैध कब्जा

Thu, 25 Jul 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहरी क्षेत्र के अंतर्गत भिवानी जोनपाल भिवानी-हालुवास लिंक रोड नजदीक मुक्ति धाम के पास जिला योजनाकार विभाग ने अवैध कब्जा हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अनधिकृत कॉलोनियों से जेसीबी के माध्यम से अवैध कब्जों को हटाया।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार ने बताया कि विभाग की ओर से अनधिकृत कॉलोनियों को हटाने के लिए शहरी क्षेत्र भिवानी के अंतर्गत भिवानी-हालुवास लिंक रोड पर अवैध कब्जा हटाया गया। इस दौरान जेसीबी से लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में फैली अवैध कॉलोनी से पांच चार दीवारी, डिमार्केशन व कच्चे रास्तों को तोड़ा गया। विभाग की ओर से अवैध निर्माण गिराने के दौरान लोगों को समझाया गया कि वे प्लाॅटों की खरीद करते समय जमीन की पूर्णरूप से जांच करवाएं। अवैध रूप से कोई भी प्लाट न खरीदे और न ही निर्माण करे। अवैध रूप से निर्माण करना गैर कानूनी है और योजनाकार विभाग की ओर से किसी भी रूप से अवैध निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें