फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चुनाव प्रेक्षक पुलिस के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी करते रहे वेबकास्टिंग पर निगरानी

Sun, 06 Oct 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
कंट्रोल रूम से मतदान बूथों पर निगरानी रखते अ​धिकारी। 
विज्ञापन
भिवानी। चुनाव ऑब्जर्वर जनरल सुजल जयंतीभाई मायत्रा, चुनाव ऑब्जर्वर पुलिस विनोद कुमार और जिला निर्वाचन अधिकारी कम डीसी महावीर कौशिक वेबकास्टिंग पर मतदान के दौरान हर बूथ की कड़ी निगरानी करते रहे। जिला भिवानी के सभी चारों विधान सभा क्षेत्रों के 941 मतदान केंद्रों पर जिला प्रशासन की कंट्रोल रूम से पारखी नजर मुस्तैदी से जमी रही।
विज्ञापन

चुनाव ऑब्जर्वर जनरल, चुनाव ऑब्जर्वर पुलिस और जिला निर्वाचन अधिकारी कम डीसी महावीर कौशिक जिला सचिवालय सभागार में वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम में स्वयं बैठकर हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थे। साथ ही निरंतर अपडेट हर मतदान केंद्र की रिपोर्ट भी ली जा रही है। वहीं भिवानी विधान सभा क्षेत्र के 227, बवानीखेङा विधान सभा क्षेत्र के 235, तोशाम विधान सभा क्षेत्र के 233 और लोहारू विधान सभा क्षेत्र के 246 बूथों की निगरानी करते हुए रिटर्निंग अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी देते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें